फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए की 49वीं कार्रवाई, अकरम का घर जमींदोज, अवैध तरीके से बिना नक्शा पास किए बना था घर

Sun, 24 Jan 2021 07:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
pda - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माफिया के अवैध निर्माण पर कार्रवाई के क्रम में विकास प्राधिकरण ने रविवार को पोंगहट पुल निवासी अकरम का घर जमींदोज कर दिया। आरोप है कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए किया गया था। तीन घंटे की कार्रवाई में मकान ध्वस्त करा दिया गया।  
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह रही कि अतीक अहमद के बेहद करीबी असद व आजम के खिलाफ एक दिन पहले टाली गई कार्रवाई दूसरे दिन भी नहीं हुई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम दोहपर 11 बजे के करीब बम्हरौली स्थित अकरम के घर के बाहर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद टीम ने दो बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।

तीन घंटे की कार्रवाई के बाद मकान पूरी तरह से जमीदोंज कर दिया गया। जोनल अफसर आलोक पांडेय का कहना है कि नक्शा न पास होने के चलते यह कार्रवाई की गई। मकान का निर्माण 500 वर्ग गज में किया गया था जिसकी कीमत दो करोड़ के आसपास थी। उधर धूमनगंज पुलिस ने दावा किया कि अकरम व उसके भाइयों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। 

पुश्तैनी था मकान, बिना नोटिस दिए की कार्रवाई

उधर अकरम की मां 70 वर्षीय साफिया बेगम ने दावा किया कि यह उनका 40 साल पुराना पुश्तैनी मकान था जो वर्तमान में उनके पति अब्दुल रहीम के नाम है। आरोप लगाया कि पूर्व में ध्वस्तीकरण के संबंध मेें कोई नोटिस नहीं दिया गया और सामान निकालने के लिए भी केवल 20 मिनट की मोहलत दी गई। यह भी आरोप है कि अतीक अहमद के बेहद करीबी भूमाफिया जैद व शूटर आबिद पर उनके पति ने जबरन जमीन कब्जाने व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन दो साल बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हीं के इशारे पर पुलिस लगातार उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रही है। 

दो करीबियों पर कार्रवाई टली, चर्चाएं जोरों पर

उधर रविवार को अतीक अहमद के दो करीबियों असद व आजम पर प्रस्तावित कार्रवाई एक बार फिर टल गई जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं। करेली निवासी असद माफिया का कारोबार संभालता है और उसे पिछले साल रंगदारी मांगने व जमीन कब्जाने में गिरफ्तार किया गया था। उस पर पहले से कई मुकदमे हैं। उसने अतीक के लिए करेली में अवैध प्लाटिंग का भी काम किया था जिसे पिछले साल ढहाया गया था। कार्रवाई टलने के बाबत जोनल अफसर आलोक पांडेय का कहना है कि दोनों के खिलाफ अगले हफ्ते कार्रवाई की जाएगी। लेकिन कार्रवाई टलने की वह कोई वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें