फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 रक्त नमूनों की जांच, 14 नए डेंगू के मरीज, अब तक 169 पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
48 रक्त नमूनों की जांच, डेंगू के 14
विज्ञापन

नए मरीज, अब तक 169 रोगी चिह्नित
मरीजों की बढ़ती संख्या से बुखार पीड़ित सहमे
एंटी लार्वा छिड़काव, फागिंग कार्य हैं हवाहवाई
प्रयागराज। डेंगू के डंक का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में मंगलवार को 48 रक्त नमूनों की जांच की गई। इनमें 14 स्थानीय मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अब तक 169 डेंगू के मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। जबकि हकीकत यह है कि डेंगू पीड़ितों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है।
बदले मौसम में एंटी लार्वा छिड़काव और फागिंग कार्य में लापरवाही शहरियों पर भारी पड़ रही है। मच्छरों की बढ़ती संख्या से हर दिन दस से 15 नए मरीज सामने आ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में बुखार पीड़ितों की भीड़ लगी है। एसआरएन. बेली और काल्विन अस्पताल के डेंगू वार्ड फुल हैं। ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स लेने वाले तीमारदारों की आवाजाही बढ़ी है।
विज्ञापन

जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. एएन मिश्रा के मुताबिक मंगलवार को 48 रक्त नमूनों की जांच की गई। कुल 27 मरीज डेंगू पाजिटिव पाए गए, जिनमें 14 स्थानीय हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी मरीजों के घर जाकर सत्यापन कर दवाएं दी गईं। एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया। सीएमओ मेजर जीएस बाजपेयी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पिछली बार की अपेक्षा डेंगू पीड़ितों की संख्या आधे से भी कम है।
विज्ञापन

डीएम ने पूछा कहां किया छिड़काव
कैसे बढ़ रहें हैं डेंगू के मरीज...
डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने मंगलवार को सीएमओ और नोडल अधिकारी की क्लास लगाई। डीएम ने पूछा कहां एंटी लार्वा छिड़काव करा रहे हैं, उसकी रिपोर्ट दें। यदि छिड़काव और फागिंग हो रही है तो डेंगू मरीज कैसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को हिदायत दी है कि तालमेल बनाकर छिड़काव और फागिंग का काम कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें