खान निरीक्षक की परीक्षा 18 जनवरी को, प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से खान निरीक्षक के 55 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 दिसंबर को प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 से अपराह्न एक बजे तक होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थियों को केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
सहायक सांख्यिकी अधिकारी के दो पदों का चयन निरस्त
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मत्स्य विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थी योगेश कुमार मिश्रा और विभा चतुर्वेदी का अभ्यर्थन वांछित प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने के कारण निरस्त कर दिया है। उनकी जगह चेतन यादव एवं सजीव कुमार वर्मा को नियुक्ति के लिए संस्तुत किया गया है।