प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालयों के जिलों में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 की परीक्षा नौ और 10 मई को दो पालियों में होगी। 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।
उप सचिव संजय सिंह के अनुसार, नौ मई को फिजिक्स, बायोलॉजी, होम साइंस, हिस्ट्री की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में अंग्रेजी, एग्रीकल्चर, कॉमर्स की परीक्षा होनी है।
10 मई को भी दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा के जनपद की अग्रिम सूचना 30 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी हो गई है। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।