CoronaVirus: ITBP Isolation centre
- फोटो : Amar Ujala
- आईटीबीपी के जवान नौ जून को दिल्ली से लौटने के बाद क्वारंटीन थे
- सीएमओ कौशांबी से 41 जवानों का स्वाब सैंपल लेकर कराई थी जांच
प्रयागराज। मंगलवार को कोरोना के चार नए मामले पॉजिटिव आए हैं। निवर्तमान एसएसपी के अलावा मालवीयनगर की 46 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। जबकि झलवा स्थित आईटीबीपी के मुख्यालय के दो जवान संक्रमित पाए गए हैं। सभी में कोरोना की पुष्टि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने की है।
आईटीबीपी के जवान नौ मई को दिल्ली से लौटे थे। वहां वे क्वारंटीन कर दिय गए थे। लक्षण मिलने पर कौशांबी के सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने टीम भेजकर 41 लोगों के नमूने लेकर मेडिकल कॉलेज जांच को भेजा था। मंगलवार को उनमें से छह लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें से दो पॉजिटिव आए हैं। उन्हें मंझनपुर स्थित एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि मालवीयनगर की महिला पित्ताशय की पथरी की सर्जरी कराने के लिए कचहरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसके पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसे एसआरएन में शिफ्ट कराया गया है। उसके संक्रमित होने के सोर्स का पता नहीं चला है और उसकी कोई टूर हिस्ट्री भी नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों को कालिंदीपुरम में क्वारंटीन करा दिया है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी। महिला के पॉजिटिव आने के बाद यह इलाका भी हॉटस्पॉट की सूची में शामिल हो गया है। सीएमओ के मुताबिक यहां कंटेन्मेंट एक्टिविटी कराई जाएगी।