मैदानी इलाकों में दूर-दूर तक हो रही बारिश के कारण छोटे नदी नालों से पानी भी अधिक मात्रा में यमुना नदी में जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से कैराना यमुना नदी तक पानी के पहुंचने में करीब 12 घंटे लगते हैं। जिस कारण मंगलवार रात तक यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो जाएगी। रविवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 228.26 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा था।
जबकि, यमुना नदी का चेतावनी लेवल समुद्र तल से 231 मीटर तथा खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि यमुना नदी पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। रात तक जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है।