Prayagraj News : जम्मू की जेलों में बंद कैदियों को केंद्रीय कारागार नैनी लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
सेना के विशेष विमान से लाए गए बमरौली एयरपोर्ट
शनिवार को दोपहर में ही बम्हरौली एयरपोर्ट के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कई थानों की फोर्स सुरक्षा में लगा दी गई थी। दोपहर बाद सभी बंदियों को सेना के विशेष विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद सात बंदी वाहनों में बिठाकर इन्हें सड़क मार्ग से नैनी जेल ले जाया गया।
शाम 5.30 बजे के करीब बंदियों को नैनी जेल में दाखिल किया गया। जहां मेडिकल चेकअप के बाद सभी को हाईसिक्योरिटी सेल में निरुद्ध कर दिया गया है। बंदियों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान प्रयागराज पहुंचे थे। जबकि इनकेसाथ अत्याधुनिक हथियारों से लैस सेना के जवानों की एक टुकड़ी भी तैनात की गई थी।
Prayagraj News : जम्मू की जेलों में बंद कैदियों को केंद्रीय कारागार नैनी लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
अतिसंवेदनशील कोटभलवाल जेल में थे निरुद्ध
यह सभी 44 बंदी जम्मू की अतिसंवेदनशील कोट भलवाल जेल में निरुद्ध थे। यह जेल सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील मानी जाती है। यहां दर्जनों पाकिस्तानी आतंकी निरुद्ध हैं। जिन बंदियों को शनिवार को नैनी जेल में लाया गया, इनमें जुलाई 2019 से लेकर दिसंबर 2021 तक जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बंदी शामिल हैं।
Prayagraj News : जम्मू की जेलों में बंद कैदियों को केंद्रीय कारागार नैनी लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
पाक, बंग्लादेश के नौ आतंकी पहले से ही हैं निरुद्ध
केंद्रीय कारागार नैनी में पहले भी सुरक्षा के लिहाज से आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार लोगों को रखा गया है। वर्तमान में पाकिस्तान और बांग्लादेश के नौ कुख्यात आतंकी यहां निरुद्ध हैं। इनमें से पाकिस्तान के चार और बांग्लादेश के पांच आतंकी शामिल हैं। यह सभी सिद्धदोष हैं और इन्हें न्यायालय से सजा सुनाई जा चुकी है।
इन सात जिलों से किए गए थे गिरफ्तार
1- शोपियां
2- कुपवाड़ा
3- बारामुला
4- पुलवामा
5- अनंतनाग
6- बंदीपोरा
7- बडगाम
हाईसिक्योरिटी सेल को खाली कराकर जम्मू-कश्मीर से आए सभी 44 बंदियों को इसमें रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जेल परिसर के चारों ओर पुलिस फोर्स और पीएसी की टुकड़ी भी तैनात कर दी गई है। - पीएन पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक