फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट मैनेजर सहित 44 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Fri, 11 Dec 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
काेराेना केस - फोटो : Feature
विज्ञापन
कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार चौथे दिन 50 से कम रही। बृहस्पतिवार को उन्नाव के सीएमओ, बमरौली एयरपोर्ट मैनेजर सहित 44 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 22 रही। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


डॉ. सहाय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 6009 लोगों की जांच की गई है। उसमें 44 नए संक्रमित मिले। जिससे जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 27125 पहुंच गई है। इसमें 26126 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी 14 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है जबकि आठ लोगों को एसआरएन, बेली और निजी अस्पताल से छुट्टी मिली है।

इसके अलावा इन तीनों अस्पतालों में 79 मरीज भर्ती हैं। नए संक्रमितों की संख्या लगातार कम होने से एक्टिव केसों की संख्या मेें भी कमी आई है। बृहस्पतिवार को एक्टिव केसों की संख्या 642 रह गई है। 563 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जबकि टैगोर टाउन के 78 वर्षीय बुजुर्ग की एसआरएन चिकित्सालय में मौत हुई है। वह पहले से बीमार थे। पक्षाघात होने से शरीर का एक हिस्सा प्रभावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें