फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के 433 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

Tue, 02 Apr 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
95 सिविल जज सीनियर डिविजन और पांच सिविल जज जूनियर डिविजन शामिल हैं। महानिबंधक मयंक कुमार जैन द्वारा जारी अधिसूचना में इन न्यायिक अधिकारियों को 15 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में जिला न्यायालय इलाहाबाद से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(एडीजे) गिरीश कुमार वैश्य को रमाबाई नगर, रमेश चंद्र प्रथम को फतेहपुर, किरनपाल सिंह को शाहजहांपुर, जीतेंद्र कुमार को झांसी और रश्मिनंदा को शाहजहांपुर भेजा गया है। जबकि वीरभद्र को बाराबंकी से, मृदुल कुमार मिश्र को भदोही से, सुरेंद्र कुमार मिश्र को एटा से, संजय कुमार शुक्ला को गोंडा से , मुन्नवर जहां को लखनऊ से इलाहाबाद जनपद न्यायालय भेजे गए हैं। इलाहाबाद में कार्यरत एडीजे इंद्रदेव दुबे को हाईकोर्ट में ओएसडी बनाया गया है।

इलाहाबाद में कार्यरत सिविल जज सीनियर डिविजन में सीजेएम मिथिलेश कुमार तिवारी को ज्ञानपुर, नीरज कुमार गर्ग को खुर्जा बुलंदशहर, हरी प्रकाश गुप्ता को बलरामपुर, श्वेता दीक्षित को बस्ती, पुष्पा सिंह को सुल्तानपुर, विनीत नारायण पांडेय को शाहजहांपुर और शिवेंद्र कुमार मिश्र को देवरिया भेजा गया है। इनके स्थान पर मोहल लाल को बस्ती से, छोटेलाल यादव को एटा से, यास्मीन अकबर को गोरखपुर से, नुसरत खान को गोरखपुर से और हरेंद्र नाथ को शाहजहांपुर से इलाहाबाद स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में तैनात एडीजे नवनीत कुमार को कासगंज, विजय कुमार को सहारनपुर और पवन कुमार श्रीवास्तव को कानपुर नगर भेजा गया है। इनके स्थान पर अजय कुमार त्रिपाठी द्वितीय को अलीगढ़ से, दिनेश कुमार मिश्र को अलीगढ़ से, संतोष कुमार तिवारी को आजमगढ़ से, जयप्रकाश पांडेय को हरदोई से और रवींद्र कुमार चतुर्थ को मुजफ्फनगर से प्रतापगढ़ भेजा गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन में यज्ञनेश चंद्र पांडेय को मिर्जापुर और ज्ञानेंद्र कुमार को कुंडा प्रतापगढ़ से मेरठ स्थानांतरित किया गया है। जबकि महेश कुमार को इटावा से प्रतापगढ़ भेजा गया है।

इसी क्रम में कौशांबी में कार्यरत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीताराम वर्मा को लखनऊ, इफ्तेखार अहमद को बरेली, दिनेश पाल यादव को बाराबंकी, अरविंद मिश्र को लखनऊ भेजा गया है। इनके स्थान पर दिनेश कुमार तिवारी जालौन उरई से कौशांबी स्थानांरित किए गए हैं। सिविल जज सीनियर डिविजन में रमेश चंद्र द्वितीय और प्रेमप्रकाश को लखनऊ भेजा गया है जबकि इनके स्थान पर विजय कुमार तृतीय गौतमबुद्ध नगर से, योगेश कुमार प्रथम गाजियाबाद से और विराट कुमार श्रीवास्तव कानपुर नगर से कौशांबी स्थानांतरित किए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें