फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री + ई-रिक् शा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज देखेंगे कुंभ की तैयारियां
विज्ञापन

0 अखाड़ा-शिविरों के भ्रमण एवं संतों से करेंगे मुलाकात
0 अफसरों संग करेंगे समीक्षा, नाविकों को देंगे लाइफ जैकेट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में होंगे। कई योजनाओं की शुरुआत करने के साथ वह कुंभ की तैयारियों का जायजा लेंगे। दिन भर के कार्यक्रम के दौरान वह अखाड़ों और शिविरों का भ्रमण करेंगे। साथ में संतों संग आयोजन पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा अक्षयवट और बड़े हनुमानजी का दर्शन भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री का विमान सुबह 10.05 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से वह कुंभ मेला क्षेत्र में आएंगे। करीब साढ़े 10 बजे से दिन में तीन बजे के बीच वह सभी अखाड़ों और साधु-संतों के शिविराें का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वह सार्वजनिक आवास का उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में उनके सामने स्वच्छता संबंधी वाहनों की परेड होगी। मुख्यमंत्री नाविकों को लाइफ जैकेट वितरित करेंगे। इसके बाद अफसरों संग बैठक में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री क्रूज से किला, नैनी ब्रिज आदि स्थलों का अवलोकन करेंगे। इससे पहले वह विश्व सहभागिता क्षेत्र, त्रिवेणी संकुल आदि स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। मुख्यमंत्री करीब छह बजे बमरौली के लिए रवाना होंगे। वहां से विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला में आज से चलने लगेंगे ई-रिक्शा
0 सीएम शटल बसों का भी करेंगे उद्घाटन
प्रयागराज। मेला क्षेत्र में शनिवार को ई-रिक्शा से आवागमन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत करेंगे। इसके साथ वह 50 शटल बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। कुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मेला क्षेत्र के बाहर पार्किंग बनाई गई है। वहां से मेला क्षेत्र ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 500 से अधिक ई-रिक्शा मंगाए गए हैं। इनके लिए मेला क्षेत्र में अलग रूट भी बनाए गए हैं। शहर में तथा पार्किंग स्थलों से परेड तक शटल बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री परेड में दोनों ही सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें