फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बंद रहेगा दारागंज स्टेशन + एयरपोर्ट पर क्रिसमस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने दारागंज स्टेशन को दो महीने के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। दारागंज स्टेशन 10 जनवरी से 10 मार्च तक बंद रहेगा। यह निर्णय कुंभ मेले के मद्देनजर लिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, दारागंज स्टेशन कुंभ मेला क्षेत्र में ही है। मुख्य सड़क से यह स्टेशन काफी ऊंचाई पर है। स्टेशन पर पहुंचने वाला रास्ता भी बेहद संकरा है। इसी वजह से पिछले दिनों निर्णय लिया गया था कि यहां पर यात्रियों को मेला के दौरान चढ़ने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई यात्री ट्रेन से उतरता है तो उसे बाहर आने दिया जाएगा। लेकिन, अब यह निर्णय भी वापस ले लिया गया है। यहां रास्ता संकरा होने और स्टेशन पर कम जगह की वजह से भीड़ बढ़ने पर भगदड़ की आशंका है। इसकी वजह से दो महीने के लिए यह स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान यहां ट्रेनों का स्टॉपेज भी नहीं रहेगा। नई व्यवस्था के तहत दारागंज रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर दूर प्रयाग घाट स्टेशन और झूंसी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को ट्रेन पकड़नी होगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि संगम तट पर कुंभ आयोजन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर 10 जनवरी से 10 मार्च तक स्टेशन को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें