फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकार्ट बार चुुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार चुनाव
विज्ञापन

इस बार अधिवक्ता नहीं बांटेंगे मतपत्र
चुनाव टालने की मांग नामंजूर, कार्यक्रम घोषित
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव अपनी तय तिथि एक फरवरी 2019 को ही होगा। कुछ सदस्यों द्वारा कुंभ मेले के मद्देनजर चुनाव टालने की मांग को एल्डर कमेटी ने नामंजूर कर दी है। एल्डर कमेटी ने बृहस्पतिवार को बैठक चुनाव कार्यक्रम में अंतिम रूप दिया। तय किया गया कि इस बार के चुनाव में मतपत्रों को वितरित करने का काम अधिवक्ताओं से नहीं कराया जाएगा। इसके लिए बाहर से लोग बुलाए जाएंगे।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन दो जनवरी को किया जाएगा। पांच से सात जनवरी तक नामांकन पत्र जारी किए जाएंगे तथा आठ से 10 जनवरी तक जमा होंगे। 15 जनवरी को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। एक फरवरी को मतदान होगा और दो फरवरी से मतपत्रों की छंटाई का काम शुरू किया जाएगा। मतदान केतरीके में इस बार बदलाव किया गया है। बैलेट पेपर चार होंगे, सभी अलग अलग रंग के। इनके लिए चार बक्से रखे जाएंगे। हर बक्से में एक ही रंग का बैलेट पेपर रखा जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता भी जारी कर दी गई है। सभी प्रत्याशियों से अपने पोस्टर बैनर आदि हाईकोर्ट परिसर और उसके आसपास से हटा लेने के लिए कहा गया है। कोर्ट कॉरिडोर में कोई जुलूस नहीं निकालेगा और न ही नारे बाजी की जाएगी। प्रचार के दौरान अदालत की कार्यवाही में कोई व्यवधान नहीं डालेगा।
विज्ञापन

प्लेस ऑफ प्रैक्टिस अनिवार्य
हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष इंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार मतदान करने की अनुमति उन्हीं सदस्यों को मिलेगी जिनके बार कौंसिल द्वारा जारी परिचयपत्र पर प्लेस ऑफ वोटिंग हाईकोर्ट लिखा होगा। अन्य लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा हाईकोर्ट के वन बार वन वोट को लेकर दिए आदेश के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें