फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में नैनी जेल के 269 बंदियों ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू में नैनी जेल के 269 बंदियों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन

0 बैचलर प्रिपेरटोरी प्रोग्राम में हुए सर्वाधिक दाखिले
0 जेल में किया गया परिचय सभा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के तहत नैनी सेंट्रल जेल के विशेष अध्ययन केंद्र के जुलाई 2018 सत्र के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शनिवार को परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को इग्नू में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी और उनसे होने वाले फायदों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

नैनी सेंट्रल जेल के विशेष अध्ययन केंद्र में जुलाई 2018 सत्र में 269 बंदियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। इनमें सर्वाधिक बैचलर प्रिपेरटोरी प्रोग्राम में प्रवेश हुआ है। यह पाठ्यक्रम छह माह का होता है और इसमें कोई भी साक्षर व्यक्ति प्रवेश ले सकता है। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थी स्नातक में दाखिले के लिए अर्ह हो जाता है। परिचय सभा का उद्घाटन इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संजय कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू की उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई है। इग्नू के मुख्यालय में भी 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि सभी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अभियान को गति प्रदान करें। संचालन करते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र, केंद्रीय कारागार नैनी के समन्वयक आशुतोष मिश्र ने बताया कि इग्नू की महत्वपूर्ण विशेषता इसके लचीले प्रवेश नियम, अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार, कार्यक्रमों के मॉड्यूलर उपागम एवं आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना है। परिचय सभा में डीआईजी जेल बीआर वर्मा, जेलर राजीव मिश्र, उप कारापाल शिवशरण, अभय शुक्ला, जयशांकरर प्रसाद, सुदीश कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें