इसमें क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में 135, मेरठ में 85, वाराणसी में 105, बरेली में 19, गोरखपुर में 19 नए विद्यालयों को वित्त विहीन मान्यता प्रदान की गई है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि लगभग तीन साल बाद नए विद्यालयों की मान्यता सूची जारी की गई है। इससे पहले 2019 में विद्यालयों को मान्यता प्रदान की गई थी।
इन विद्यालयों को यूपी बोर्ड के पुराने मानक पर मान्यता दी गई है। यूपी बोर्ड ने मान्यता के नए मानक निर्धारित कर प्रस्ताव पर अंतिम मुहर के लिए शासन को भेजा है। ऐसे में अब आवेदन करने वाले विद्यालयों को नई शर्तों के अधीन मान्यता प्रदान की जाएगी।