फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारा में मिले 40 हजार डुप्लीकेट मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 40 हजार मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं। सत्यापन के बाद मतदाता सूची से इनके नाम हटाए जाएंगे। मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि बारा तहसील में कुल 165 बीएलओ एक माह से मतदाताओं के पुनरीक्षण का काम कर रहे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर रहे हैं। पुनरीक्षण के दौरान 40,053 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं। बीएलओ के सत्यापन के बाद 24,432 मतदाता संभावित डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं।
शेष 15,621 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन होना है। सत्यापन के बाद ही मतदाता सूची से नाम हटाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इस प्रक्रिया को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। बताया कि बारा तहसील में एक भी बीएलओ अनुपस्थित नहीं रहा। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें