फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : चार करोड़ रिकॉर्ड्स ऑनलाइन, दफ्तरों से हटा 200 टन कागज, महाप्रबंधक ने डॉक्यूमेंट्री को किया रिलीज

Thu, 29 Oct 2026 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को डिजिटलीकरण की सफलता पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का अनावरण किया। इसके तहत अब तक चार करोड़ से अधिक रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
एनसीआर रेलवे मुख्यालय में डॉक्यूमेटरी रीलिज करते जीएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को डिजिटलीकरण की सफलता पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का अनावरण किया। इसके तहत अब तक चार करोड़ से अधिक रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जा चुका है।

विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से रेलवे में डिजिटल कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने, अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संरक्षण तथा कागजी रिकॉर्ड पर निर्भरता कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।

इस दौरान एनसीआर के दफ्तरों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत 200 मीट्रिक टन कागज हटाया गया। इसके अतिरिक्त, पुराने रिकॉर्ड के निस्तारण से लगभग 25,000 वर्गफीट कार्यालयी स्थान खाली कराया गया है और डिजिटल अभिलेखों के संरक्षण के लिए 58 टेराबाइट से अधिक स्टोरेज क्षमता विकसित की गई है।
विज्ञापन


डिजिटल रिकॉर्ड से आवश्यक दस्तावेज तक पहुंच आसान होने और उनके रखरखाव एवं खोज में लगने वाले समय की बचत होने में सहायता मिल रही है। महाप्रबंधक ने डिजिटलीकरण के इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और शेष अभिलेखों को भी चरणबद्ध तरीके से डिजिटल करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें