फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट में चार नए सदस्य नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की इलाहाबाद बेंच को चार नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है जबकि एक को यहां से स्थानांतरित किया गया है। नई दिल्ली स्थित प्रधान पीठ के चेयरमैन ने न्यायिक सदस्य जस्टिस विजयलक्ष्मी को प्रधान पीठ से इलाहाबाद स्थानांतरित किया है। इसके अलावा जबलपुर पीठ के प्रशासनिक सदस्य नवीन टंडन, लखनऊ बेंच के देवेंद्र चौधरी और प्रधान पीठ के आनंद माथुर को इलाहाबाद बेंच स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद बेंच की प्रशासनिक सदस्य अजंता दयालन को चंडीगढ़ बेंच स्थानांतरित किया है। चार नए सदस्यों के आ जाने से आठ सदस्यों वाली इलाहाबाद बेंच में एचओडी न्यायमूर्ति भारत भूषण सहित कुल पांच सदस्य होने पर कैट बार एसोसिएशन के हर्ष व्यक्त किया है। एसोसिएशन काफ़ी समय से सदस्यों के रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहा था। एसोसिएशन का मानना है कि अब कम से कम तीन बेंच बनेंगी, जिससे वादकारियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें