फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: उमेश पाल के घर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, बमबाजी की अफवाह; पुलिस ने पड़ोसी समेत चार को हिरासत में लिया

Wed, 27 Mar 2024 05:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल के भतीजे रोहित पाल ने बताया कि घर के सभी लोग काम में व्यस्त थे। तभी पीछे के हिस्से में पशुओं को बांधने वाले स्थान पर अचानक धुआं उठने लगा। इसके बाद उमेश की पत्नी जया पाल व अन्य परिजन शिकायत लेकर धूमनगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन
उमेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज में सरेआम गोलियों से भून दिए गए उमेश पाल के घर पर बम चलने की अफवाह से मंगलवार को सनसनी फैल गई। बाद में पता चला कि घर में ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया था, जिससे कूड़े में आग लगी और धुआं उठा। घटना दोपहर 2 बजकर 58 मिनट की है।

विज्ञापन


उमेश पाल के भतीजे रोहित पाल ने बताया कि घर के सभी लोग काम में व्यस्त थे। तभी पीछे के हिस्से में पशुओं को बांधने वाले स्थान पर अचानक धुआं उठने लगा। इसके बाद उमेश की पत्नी जया पाल व अन्य परिजन शिकायत लेकर धूमनगंज थाने पहुंचे। वहां आरोप लगाया कि पड़ोसी संजय पटेल व उसके तीन साथियों ने घर में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि संजय से उमेश के परिवार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस संजय और उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें