फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-प्री के लिए साढ़े चार लाख आवेदन

Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पीसीएस प्री का रिजल्ट
विज्ञापन
पीसीएस-प्री परीक्षा के लिए इस बार प्रदेश में साढ़े चार लाख प्रतियोगियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। परीक्षा 21 मई को प्रस्तावित है लेकिन लोक सेवा आयोग की ओर से जारी इंटरव्यू और भर्तियों पर रोक लगने के बाद पीसीएस की परीक्षा तिथि पर भी संकट मंडराने लगा है। अभ्यर्थी उहापोह में हैं कि परीक्षा समय से हो पाएगी या नहीं। अगर रोके गए इंटरव्यू और भर्तियों पर जल्द कोई निर्णय नहीं हुआ तो परीक्षा का टलना तय है।
विज्ञापन


इस बार पीसीएस-प्री परीक्षा के लिए प्रतियोगियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई थी। तय तिथि तक कुल चार लाख 57 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। आवेदन से पहले 251 पद विज्ञापित किए गए थे लेकिन बाद में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के 49 नए पद आ गए। इस तरह कुल 300 पद हो गए हैं। पीसीएस-प्री की परीक्षा इलाहाबाद समेत 21 शहरों में होनी है। हालांकि इस बार प्रतियोगी छात्रों को शहर के रूप में मनचाहा सेंटर नहीं मिला पाएगा, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन में इसके लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया था।

ऐसे में जो प्रतियोगी अपने शहर में परीक्षा देना चाह रहे थे, परीक्षा केंद्र आवंटित होने के बाद उन्हें निराश होना पड़ सकता है। फिलहाल अभी तो इसी बात को लेकर उहोपोह की स्थिति है कि पीसीएस-प्री की परीक्षा समय से हो पाएगी या नहीं। लोकसेवा आयोग में चल रहे सभी इंटरव्यू रोक दिए गए हैं। ऐसे में भविष्य में होने वाली अन्य परीक्षाओं पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रोके गए इंटरव्यू और नजदीकी भविष्य में होने वाली परीक्षाओं को लेकर शासन ने भी अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। अगर यही हालात बने रहे तो इसका असर पीसीएस-प्री की परीक्षा पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें