फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बिना अनुमति के लगाए गए 383 लाउडस्पीकर पुलिस ने उतरवाए, 301 की ध्वनि कराई गई कम

Mon, 27 Nov 2023 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एडीजे जोन प्रयागराज के निर्देश पर जोन के सभी जनपदों में अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत सोमवार को सुबह पांच बजे से सात बजे तक विशेष अभियान के तहत जोन के सभी जनपदों में लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के आवाज के मानक की जांच की गई और लाउडस्पीकरों को लगाने से संबंधित अनुमति की भी जांच की गई।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानक के विपरीत तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों पर प्रशासन का डंडा चला है। साथ ही बिना अनुमति के सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों पर लगाए गए 300 से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवा दिया गया है। साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि अवैध तरीके से लाउड स्पीकर लगाने या निर्धारित मानक से ज्यादा आवाज में बजाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से हलचल मच गई है।

विज्ञापन


एडीजे जोन प्रयागराज के निर्देश पर जोन के सभी जनपदों में अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत सोमवार को सुबह पांच बजे से सात बजे तक विशेष अभियान के तहत जोन के सभी जनपदों में लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के आवाज के मानक की जांच की गई और लाउडस्पीकरों को लगाने से संबंधित अनुमति की भी जांच की गई। जांच में 584 लाउडस्पीकर मानक के विपरीत पाए गए। 301 ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज मानक अनुसार कम कराए। 383 धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर में एक मुकदमा और अन्य जिलों में सख्त हिदायत दी गई। 
 
कौशाम्बी में कुल 203 धार्मिक सार्वजनिक स्थल है। इसमें 56 लाउडस्पीकर मानक के विपरीत मिले। जिसमें 25 को मानक के अनुरूप कराया गया और 31 लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। फतेहपुर में कुल 429 धार्मिक सार्वजनिक स्थल हैं। मानक के विपरीत 154 मिले। मानक के अनुसार 76 कराए गए। यहां 78 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। इसी तरह प्रतापगढ़ में कुल 567 धार्मिक सार्वजनिक स्थल हैं।यहां मानक के विपरीत 277 मिले। इसमें 147 को मानक के अनुरूप कराया गया और 130 उतरवाए गए। प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर में एक अभियोग पंजीकृत किया गया। 
विज्ञापन


बांदा में कुल 576 धार्मिक सार्वजनिक स्थल है। मानक के विपरीत 51 मिले। 23 को सही कराया गया और 28 स्पीकर उतरवा लिए गए। हमीरपुर में कुल 47 धार्मिक सार्वजनिक स्थल हैं। मानक के विपरीत 22 मिले। 15 को सही कराया गया और सात स्पीकर उतरवाए गए। महोबा में कुल 22 धार्मिक सार्वजनिक स्थल हैं। जांच में मानक के विपरीत सात पीए गए। पांच को सही कराया गया और दो उतरवा लिए गए। चित्रकूट में कुल 35 धार्मिक सार्वजनिक स्थल हैं। मानक के विपरीत 17 मिले। 10 को सही कराया गया और सात उतरवाए गए। रात 10 बजे के बाद कोई भी लाउडस्पीकर ना बजाने की हिदायत दी गई। चेतावनी दी गई कि इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें