एसआई भर्ती परीक्षा में उत्तर कुंजी जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने बृहस्पतिवार को सीएपीएफ (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स) और दिल्ली पुलिस में एसआई भर्ती 2022 की द्वितीय परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एसएससी की वेबसाइट पर इसे देखा जा सकता है। प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति के लिए अभ्यर्थी 100 रुपये शुल्क जमा कर 13 मई तक आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
दिव्यांग प्रमाण पत्र होने पर ही ले जा सकेंगे श्रवण यंत्र
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिव्यांग प्रमाणपत्र के साथ श्रवण यंत्र ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि परीक्षा के दौरान इसे बंद रखा जाएगा। सिर्फ एनाउंसमेंट के समय अभ्यर्थी इसका प्रयोग कर सकेंगे।