फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह बंधन में बंधे 36 जोड़े 

Mon, 21 Nov 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
साहू एकता मंच की ओर से केपी इंटर मीडियट कालेज मैदान एवं उत्तर प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की ओर से रामबाग सेवासमिति मैदान में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 36 जोड़े विवाह बंधन बंध गए। इसके पूर्व दोनों समाजों की ओर से गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई। जोड़ों को उपहार भी भेंट किए गए। 
विज्ञापन

साहू एकता मंच की ओर 30 जोड़ों का विवाह कराया गया। बारात सिविल लाइंस स्थित पथर गिरजाघर के निकट से उठी। घोड़े पर दूल्हे थे। मंच के पदाधिकारियों की देखरेख में बारात अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए विवाह स्थल केपी इंटर कालेज मैदान पहुंची।महिला समिति की पदाधिकारियों ने रोली चंदन लगाकर स्वागत किया। जयमाल के बाद गायत्री परिवार के पुरोहितों ने वेद मंत्रों के साथ विवाह की रस्म पूरी कराई। विवाह समारोह में बतौर मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, शंकर लाल साहू, राजबहादुर गुप्ता, रामलखन गुप्ता, अमृत लाल, विजय गुप्ता, अजय कुमार साहू, शोभा, संगीता, बबली, नीता साहू अमरनाथ आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की ओर रामबाग स्थित सेवा समिति मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में छह जोड़ो विवाह बंधन में बंधे।   उसके पहले  बारात डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज मुट्ठीगंज से निकली। बतौर मुख्य अतिथि सांसद श्यामाचरण गुप्ता समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। अध्यक्षता मुकेश चंद्र अग्रवाल, स्वागत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पदुमनारायण जायसवाल ने की। इस अवसर पर सुदीप जायसवाल, मनोज जायसवाल, सुनील जायसवाल ध्रुव, सत्यप्रकाश, पवन जायसवाल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें