आरओ/एआरओ के 16 अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन निरस्त
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि समीक्षा अधिकारी(आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)(मुख्य) परीक्षा 2023 के निरस्त 116 अभ्यर्थनों में से 19 अभ्यर्थियों ने अपील की थी। जिनमें से 16 के प्रत्यावेदन में कोई नया तथ्य न मिलने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया।
आरओ/एआरओ का प्रवेश पत्र जारी
समीक्षा अधिकारी(आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)(मुख्य) परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर 23 जनवरी से उपलब्ध है, अभ्यर्थी वहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा लखनऊ में दो फरवरी को प्रथम सत्र 9:30 बजे से 11:30 बजे तथा द्वितीय सत्र में दो से पांच बजे तक और तीन फरवरी को एक सत्र 9:30 से 12:30 बजे तक आयोजित होगी। आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि ने इसके बारे में जानकारी दी।