फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में विदेश यात्रा करके लौटे 355 लोग लापता

Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
corona virus - फोटो : social media
विज्ञापन
कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रान के खतरे को देखते विदेश से लौटने वालों को लेकर विशेष सतर्कर्ता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन चिंताजनक बात यह है कि जिले में इस माह विदेश यात्रा से लौटे 355 लोगों की स्वास्थ्य विभाग के पास कोई जानकारी ही नहीं है। इन यात्रियों से विभाग का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और इनके स्वास्थ्य के बारे में भी कुछ पता नहीं है। इससे विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि उनसे संपर्क करने की लगातार कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन



सभी जिलों में विदेश से लौटे लोगों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। प्रयागराज में जो डाटा जुटाया गया है उसके मुताबिक, एक से 22 दिसंबर के बीच कुल 1734 लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं। इनमें से 1379 लोगों से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें संपर्क कर सकी हैं। इनमें से 23 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। बाकी बचे 355 यात्रियों से विभाग का अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। जिसको लेकर विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं।


इन यात्रियों को खोजने और उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए विभाग की टीमें प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक  सफलता नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर है कि जिन यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, ऐसे लोगों अब तक कितने लोगों के संपर्क में आए है और उनके स्वास्थ्य का क्या हाल है, इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें