फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनावपूर्ण माहौल बनाने वाले 350 लोग हुए चिह्नित

विज्ञापन
350 miscreants identified for making tention in city - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
चिह्नित किए गए लोगों में तमाम सफेदपोश लोग, कुछ के खिलाफ हो सकती है कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

रविवार को दर्जन भर से ज्यादा स्थानों पर प्रशासनिक अफसरों ने की शांति की अपील
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मामले में शहर में तनावपूर्ण माहौल बनाने वाले तकरीबन 350 लोगों को जिला प्रशासन ने चिह्नित किया है। इन सभी की प्रशासन और पुलिस के अफसर कुंडली खंगाल रहे हैं। जिन लोगों को चिह्नित किया गया है उसमें तमाम सफेदपोश लोग भी है। इसमें कई ऐसे भी हैं जो राजनीति में खासे सक्रिय हैं। इन सभी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा इन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की गई है। चर्चा हैं कि भीड़ को उकसाने के मामले में कुछ के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई प्रशासन कर सकता है।
इस बीच रविवार को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज ने अटाला आदि इलाकों में चौपाल लगाकर लोगों से अपील की कि वह किसी भी भ्रामक जानकारी से बचे। अगर कोई उन्हें भ्रामक जानकारी दे रहा है तो प्रशासन के अफसरों को इस बारे में सूचित करें। अन्य प्रशासनिक अफसरों ने भी हटिया चौराहा, मुस्तफा गार्डन, अकबरपुर, नखास कोहना आदि मोहल्लों के साथ सोरांव, मऊआइमा, लालगोपाल गंज में भी लोगों से अफवाह से बचने को कहा। इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून क्या है उसके पंफलेट भी लोगों में वितरित किए गए।
विज्ञापन

यह भी कहा गया कि अगर कोई कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को निकले जुलूस और भीड़ को उकसाने के मामले में प्रशासन ने तकरीबन 350 लोगों को चिह्नित किया है। डीएम ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे लोगों का रिकार्ड निकाला जा रहा है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि भीड़ को उकसाने के मामले में चिह्नित किए गए लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की वीडियो फुटेज प्रशासन के पास है।
विज्ञापन

स्थिति सामान्य होने तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जिले में इंटरनेट सेवा बहाल कब होगी, इसे लेकर कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक बार फिर से देखा जाएगा कि स्थिति कैसी है। इसके बाद शाम को निर्णय लिया जाएगा कि सेवा बहाल की जाए या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें