फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 बच्चों को मिले स्वर्ण, रजत

Mon, 04 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। एबैकस एन ब्रेन की ओर से आयोजित ‘वार्षिक एवार्ड कार्यक्रम’ में 350 बच्चों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किया। प्रयाग संगीत समिति के मेहता ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरटी विनय गोयल और केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। कहा कि मेहनत, इमानदारी के दम पर कामयाबी पाई जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को पदक प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिपैटोरी ग्रुप के बच्चे जहां चतुर्थ स्तर पर स्वर्ण पदक जीता वहीं कक्षा तीन की बच्ची ने 10वें स्तर पर स्वर्ण पदक झटका। इन बच्चों ने मानसिक गणना की तकनीक से बड़ी गणना को सेकेंडों में कर दिखाया। संस्था की डायरेक्टर ने अतिथियों, बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया। संचालन स्नेहा गुप्ता ने किया। इस मौके पर शक्ति सामंत, प्रभा पुरवार, रितु अग्रवाल, मानसी, आजम सहित संस्था की शिक्षक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें