फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदीषा में 35 छात्रों ने ली दधिचिदान की शपथ

Sun, 31 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ झा छात्रावास के वार्षिक उत्सव उदीषा-2016 के दूसरे दिन वाद-विवाद, स्पीच, क्विज, क्षणिका, सोलो डांस एवं कव्वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विवि के अलग-अलग छात्रावासों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन को व्यापक करने के लिए छात्रावास की ओर से ब्लड डोनर कैंप के साथ दधिचिदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व छात्रावास के पुराछात्र आशुतोष पांडेय, अक्षय भट्ट एवं अनुज हनुमत द्विवेदी ने किया। इस दौरान 35 छात्रों ने दधिचि दान की शपथ ली और तीन दर्जन छात्रों ने रक्तदान शिविर के लिए अपना पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन

दूसरे दिन मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एवं पूर्व अंत:वासी राजन शुक्ल ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रावास के गौरवमयी इतिहास को बनाए रखने को प्रेरित किया। छात्रावास के पूर्व वार्डेन एवं बुंदेलखंड विवि के पूर्व कुलपति प्रो. अविनाश चन्द्र पांडेय ने छात्रावास से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। दूसरे दिन एजे गोल्ड डिबेट में एएनझा के नीतिश सिंह पहले, लॉ फैकेल्टी की प्रिया बर्नवाल को दूसरा स्थान मिला जबकि टीम में बीएचयू एग्रीकल्चर की टीम को पहला स्थान मिला। टर्न कोर्ट स्पीच में एएनझा के अक्षय भट्ट को पहला, प्रियदर्शिनी की अमिता को दूसरा स्थान मिला। इसी प्रकार कव्यांजली में रूद्राक्ष उपाध्याय का पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें