फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: कोरोना को 346 ने दी मात 314 और मिले संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 10:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना का कहर रविवार को भी जारी रहा। चौबीस घंटों के दौरान 314 और मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए। महामारी की चपेट में आकर पांच लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों के मुकाबले अधिक रही। कुल 346 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक 314 नए संक्रमितों के साथ जिले में एक्टिव केस की संख्या 3312 हो गई है। अब तक कोविड के कुल संक्रमितों की संख्या 11716 रिकार्ड में दर्ज है। रविवार को विभिन्न जांच केंद्रों पर 1884 संभावित संक्रमित मरीजों के स्वाब नमूने जांच को लिए गए, वहीं 2922 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसआरएन अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत हो गई। सभी को कोविड संक्रमण के साथ अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। रविवार को विभिन्न अस्पतालों से 65 मरीज डिस्चार्ज किए गए, 281 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हो गया। वर्तमान में होम आइसोलेशन में 2420 लोग उपचार करा रहे हैं।  

अस्पतालों में 429 कोविड संक्रमित, सर्वाधिक 135 मरीज एसआरएन में भर्ती

कोरोना संक्रमण से प्रभावित कुल 429 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में इलाज किया जा रहा है। इनमें सर्वाधिक 135 मरीज एल थ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. बाजपेयी के मुताबिक कोविड केयर सेंटर रेलवे अस्पताल में 48, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 73 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। यूनाइटेड मेडिसिटी में 37 मरीज, बेली अस्पताल में 42 संक्रमित और श्री साईंनाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल में 30 कोविड संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें