‘अमर उजाला अपराजिता’ एवं लायंस क्लब्स इंटरनेशनल मंडल 321-ई की पहल पर रविवार को तैंतीस महादानियों ने रक्तदान किया। ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प के साथ बेली अस्पताल के ब्लड बैंक में जुटे रक्तदानियों ने रक्तदान का महत्व रेखांकित करते हुए और लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
मंडलाध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी के निर्देशन में मंडल रक्तदान अधिकारी पंकज माहेश्वरी एवं सह रक्तदान अधिकारी भरत हिरानी की देखरेख में हुए शिविर में रक्तदाताओं को प्रणामपत्र भी बांटे गए। शिविर में मंडलाध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी सहित पूर्व मंडलाध्यक्ष कुंवर बीएम सिंह, जगदीश गुलाटी, सुनील गुप्ता, अनिल टंडन, अनिल जायसवाल, पंकज पाठक, इंदर मध्यान, अनुपम सोबती, सतीश टंडन, पीयूष चड्ढा, मैथिली सिंह, रागिनी चंदेल, सुधा बहादुर, पुष्पा, अरुणा, मनोज खत्री,राजीव गुप्ता, मनीष कोहली, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। वहीं बेली अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से डॉ.उत्तम सिंह यादव, डॉ.केसी गुप्ता, डॉ.पंकज यादव, हरवंश मौर्या, भूपेंद्र पांडेय, सुधीर यादव,आलोक कुशवाहा, विभा मिश्रा, सीता देवी, ज्ञानेंद्र सिंह आदि की टीम ने सहयोग किया।