फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vacancy : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 321 पदों पर होगी भर्ती, दो मई तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

Mon, 14 Apr 2025 04:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) शिक्षकों के 321 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि दो मई निर्धारित है। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद जुलाई में इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कराई जा सकती है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) शिक्षकों के 321 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि दो मई निर्धारित है। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद जुलाई में इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कराई जा सकती है।

विज्ञापन


शिक्षकों के 321 पदों में से असिस्टेंट प्रोफेसर के 129, एसोसिएट प्रोफेसर के 127 व प्रोफेसर के 65 पद शामिल हैं। 34 विषयों में प्रोफेसर, 127 पदों पर एसोसिएट प्रोफेसर व 46 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होनी है। अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों (महिला-पुरुष) के लिए आवेदन शुल्क दो हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, एसएसी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग महिला-पुरुष) अभ्यर्थी के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। आवेदन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि दो मई तक अभ्यर्थी फीस जमाकर अंतिम रूप से फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के कार्यकाल में अब तक शिक्षकों के 567 पदों के मुकाबले तकरीबन 360 नियुक्तियां हो चुकी हैं। अन्य गैर शिक्षण सहित लगभग 1100 नियुक्तियां इविवि में हो चुकी हैं। शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से कई पद खाली हुए हैं। इसलिए नई शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन पत्र इविवि की वेबसाइट www.allduniv.ac.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें