मुट्ठीगंज में 17 वर्षीय किशोरी को निजी पलों की तस्वीरें वायलर करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। 32 हजार नकद व सोने की चेन ले ली गई। अवैध संबंध का दबाव भी बनाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन सहेली समेत तीन आरोपी पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन
किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम के जरिये उनकी बेटी की जान पहचान लकी प्रजापति से हुई और फिर मोबाइल पर बात हुई। बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों ने कुछ प्राइवेट फोटो खिंचवाए। इन्हीं फोटो से बेटी को ब्लैकमेल किया जाने लगा।
आरोपी ने अपने दोस्त अशीष यादव को भी यह फोटो दे दिए। दोनों ने बेटी की एक सहेली को भी अपने साथ शामिल किया। तीनों बेटी को ब्लैकमेल कर तरह-तरह के फोटो भेजने को कहते रहे। ब्लैकमेल करके बेटी से 32 हजार रुपये व 15 ग्राम सोने की चेन भी ले ली।
विज्ञापन
अब इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कह रहे हैं कि अवैध संबंध बनाओ या पैसे व सोने का सामान दो। मामले में मुट्ठीगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार बाजपेयी का कहना है कि विवेचना की जा रही है। आरोपों में कितनी सत्यता है, इसका पता लगाया जा रहा है।