फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: श्रावस्ती के होमगार्ड की सक्रियता से 32 फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी क्षेत्र में होमगार्ड मस्तराम दुबे की सक्रियता से एक मोबाइल चोर महिला पकड़ी गई। उसके कब्जे से 32 फोन बरामद भी हुए। जीटी जवाहर झूंसी चौराहे पर यातायात व्यवस्था में श्रावस्ती जनपद से आए होमगार्ड की ड्यूटी चल रही थी। तभी एक महिला दिखाई पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं।
विज्ञापन

टोकने पर वह भागने लगी। इस पर होमगार्ड ने उसे रोक लिया। उसके पास एक बैग था। तलाशी लेने पर इसमें 32 मोबाइल बरामद हुए। उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बरामद फोन साइबर थाना महाकुंभ पुलिस के सुपुर्द किए गए।
इसके बाद फोन के जरिये कॉल कर संबंधित पांच लोगों को बुलाकर मोबाइल उनके सुपुर्द कर दिए गए। साइबर थाना पुलिस ने बताया कि शेष मोबाइल के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने होमगार्ड की प्रशंसा कर प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें सौंपे गए मोबाइल
1-पिंकी यादव पुत्री कमलेश यादव निवासी खेमराजपुर थाना घोसी जनपद मऊ
2-चांदनी पत्नी मृत्युंजय कुमार निवासी राजनगर थाना राज नगर जनपद मधुबनी बिहार
3-निर्मला पत्नी विश्वसरैया निवासी श्रीनगर मैसूर कर्नाटक
4-पुष्कर त्यागी पुत्र रमेश चंद्र त्यागी निवासी जयनाखास जनपद अमरोहा
5-दीपा धवन पत्नी राजेश धवन निवासी दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें