फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू से आए 317 और गए 150 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट में बंगलूरू, मुंबई एवं दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से बुधवार को कुल 317 यात्री यहां आए। जबकि यहां से इन तीनों शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या का आंकड़ा 150 रहा। बुधवार को खास बात यह रही प्रयागराज आने वाली तीनों ही फ्लाइट यहां समय से पहले ही पहुंच गई।
विज्ञापन

इसके अलावा 63 दिन बाद एयरपोर्ट में पहला ऐसा मौका रहा कि जब यहां एक ही दिन में तीन फ्लाइटें आई। इस तरह से बुधवार को कुल 467 यात्रियों का यहां आवागमन हुआ।
देश में 25 मई से ही घरेलू उड़ान शुरू होने के बाद ही प्रयागराज एयरपोर्ट में विमानों का आवागमन सोमवार से शुरू हुआ है। बीते दो दिन यहां दो-दो फ्लाइट ही आई, जबकि बुधवार को बंगलूरू, मुंबई एवं दिल्ली का विमान यहां आया। सबसे पहले बंगलूरू की फ्लाइट 12.45 बजे यहां आई। इस फ्लाइट से यहां कुल 111 मुसाफिर आए। इसके बाद मुंबई फ्लाइट दिन में 2.30 बजे यहां पहुंची। जबकि एयर इंडिया का दिल्ली से आने वाला विमान 3.08 बजे यहां पहुंचा। मुंबई से 172 एवं दिल्ली से कुल 34 यात्री यहां उतरे। जबकि यहां से मुंबई के मिलए 92, बंगलूरू के लिए 41 एवं दिल्ली के लिए 17 यात्री ही रवाना हुए। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को मुंबई उड़ान निरस्त रहेगी। जबकि शुक्रवार 29 मई को यह विमान प्रयागराज आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें