पांच अप्रैल तक जमा करें
हज यात्रा की दूसरी किस्त
0 खुद्दामाने हज कमेटी की ओर से हज पर जाने वालों की पहली ट्रेनिंग 27 को
प्रयागराज। हज पर जाने वालों की पहली ट्रेनिंग 27 मार्च को खुद्दामाने हज कमेटी की ओर से नूरुल्लाह रोड स्थित पालकी गेस्ट हाउस में सुबह नौ बजे से दिन में दो बजे तक होगी। हज यात्रियों को मुफ्ती सैफुर्रहमान हज और मदीना शरीफ के फजायल बताएंगे। वहीं हज से संबंधित अन्य जानकारी कमेटी के सचिव की ओर से दी जाएगी।
सचिव हाजी मोईन अहमद खां के मुताबिक हज पर जाने वालों को 1,20,000 रुपये की दूसरी किस्त बीस मार्च तक जमा करनी थी, जिसकी तारीख बढ़ाकर पांच अप्रैल कर दी गई है। जिन्होंने यह राशि अबतक न जमा की हो, वह इसे अविलंब जमा कर दें, वरना उनकी हज यात्रा रद्द हो सकती है। किसी भी जानकारी केलिए हेल्पलाइन नंबर 9936226971, 7317289678, 9598566456 पर हासिल की जा सकती है।