बाल गृह में बच्ची की मौत मामले की मजिस्ट्रीयल जांच तीन अप्रैल को
प्रयागराज। राजकीय बाल गृह में आजमगढ़ से पिछले वर्ष 29 जून को लाई गई बच्ची उपचार के दौरान 12 जुलाई को हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रीयल जांच होगी। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश कुमार मिश्र के मुताबिक इसके अलावा पिछले वर्ष 19 जून को चित्रकूट से लाई गई एक अन्य बालिका जिसकी मौत सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय मेें 16 जुलाई को हुई थी उन सभी के बारे में अगर किसी को कोई जानकारी है तो वह तीन अप्रैल को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में शाम पांच बजे तक अपना बयान दे सकते हैं।