फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और चलेगा मेला, अंतिम दिनों में भीड़ ने तोड़ा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल के अंतिम दो दिन होने से सोमवार की शाम खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं जहां घरेलू उपयोग की सामग्रियों पर ध्यान केंद्रित कर रखा है, वहीं पुरुष पसंदीदा फर्नीचर की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के रामलीला मैदान में सजे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का जैसे-जैसे अंतिम दिन आ रहा है, वैसे ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला अब तक रिकार्ड तोड़ने में लगा हुआ है। बेल्हावासियों को सस्ते दर पर घरेलू सामग्रियों को मुहैया कराने के लिए अमर उजाला ने रामलीला मैदान में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन कर रखा है। इस मेले में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, लुधियाना, पंजाब, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी के साथ ही आजमगढ़ सहित विभिन्न जिलों से आई दुकानें सजी हुई हैं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पसंदीदा सामान की खरीदारी करने के साथ ही मेले का लुप्त उठाया। खाने-पीने की दुकानों पर महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। बच्चे कुरकुरे का स्वाद चखते रहे, तो महिलाएं पानी का बताशा खाने से नहीं चूकीं। टिकिया, चाऊमीन का स्वाद चखने के साथ भी विभिन्न पांडालों का निरीक्षण कर मोल-भाव करते रहे। मेला प्रभावी विनय द्विवेदी ने बताया कि 13 फरवरी को मेला पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें