फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन बाबा को नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डन बाबा को नहीं मिली शाही स्नान की अनुमति
विज्ञापन

0 हाईकोर्ट ने कहा आम आदमी की तरह संगम स्नान करें बाबा
प्रयागराज। जूना अखाड़ा से अलग हुए गोल्डन बाबा को हाईकोर्ट ने शाही स्नान की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि बाबा आम नागरिकों की तरह संगम स्नान करने जा सकते हैं। स्नान के दौरान उनको कोई सरकारी सुविधा नहीं दी जाएगी। वह कानून व्यवस्था भंग नहीं करेंगे। गोल्डन बाबा ने भी हाईकोर्ट को आश्वासन दिया है कि वह ऐसा ही करेंगे। गोल्डन बाबा को मेला प्रशासन ने शाही स्नान की अनुमति नहीं दी थी, जिसे याचिका में चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन

याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल तथा न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खंडपीठ ने सुनवाई की। राज्य सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुधांशु श्रीवास्तव का कहना था कि मेला क्षेत्र में मारपीट के मामले में याची पर पाबंदी की कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे है। तीन में सजा हो चुकी है। जूना अखाड़ा ने इन्हें निष्कासित कर दिया है। शाही स्नान अखाड़ों द्वारा किया जाता है। ऐसे में याची को शाही स्नान की अनुमति नहीं दी जा सकती है। याची का कहना था कि उसे स्नान नहीं करने दिया जा रहा है। जिस पर कोर्ट ने कहा कोई किसी को भी स्नान करने से नहीं रोक सकता। वह आम आदमी की तरह से स्नान कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें