फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील के बजट में वृद्घि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मिड-डे मील प्राधिकरण की ओर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बंटने वाले मिड-डे मील के बजट में सरकार ने बढ़ोतरी की है। सरकार की ओर से मिड-डे मील के कनवर्जन कॉस्ट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब बच्चों को गुणवत्ता वाले भोजन मिल सकेगा। सरकार की ओर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर मिड-डे मील के बजट में 5.35 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। सरकार की ओर से मिड-डे मील के बजट में यह बढ़ोतरी महंगाई के चलते बच्चों के भोजन में ऊर्जा एवं प्रोटीन के मानक को बनाए रखने के लिए की गई है। जिला मिड-डे मील समन्वयक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि इस संदर्भ में मिड-डे मील प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा पत्र मिल गया है। बढ़ी हुई दर एक जनवरी 2019 से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


मिड-डे मील प्राधिकरण की ओर से पूर्व में पहली से पांचवी कक्षा तक के छात्र पर प्रतिदिन 4.13 रुपए का बजट था, इसे बढ़ाकर 4.35 रुपए कर दिया गया है। इसी प्रकार छठीं से आठवीं कक्षा तक प्रति विद्यार्थी 6.18 रुपए का बजट तय था, इसे बढ़ाकर 6.51 रुपए कर दिया है। मिड-डे मील समन्वयक का कहना है कि बढ़े बजट से भोजन की गुणवत्ता बढ़ेगी। मिड-डे मील प्राधिकरण की ओर से सप्ताह में दो दिन सोमवार, शुक्रवार, शनिवार का बजट 3.58 रुपए, मंगलवार और बृहस्पतिवार को 3.65 रुपए एवं बुधवार का बजट 8.06 रुपए का बजट तय किया गया है।

मिड-डे मील में बुधवार को बच्चों को 150 से 200 मिली. दूध दिया जा रहा है। मिड-डे मील के तहत सोमवार को रोटी-सोयाबीन, दाल की बड़ी युक्त सब्जी, मंगलवार चावल-दाल, बुधवार तहरी एवं दूध, बृहस्पतिवार को रोटी-दाल, शुक्रवार तहरी एवं शनिवार को चावल-सोयाबीन युक्त सब्जी मेन्यू में शामिल है। स्कूलों को मिड-डे मील तैयार करने केलिए सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलता है। सिलेंडर की कीमत लगातार बढ़ने से मिड-डे मील प्रबंधन में लगी टीम की ओर से कनवर्जन कॉस्ट में बढ़ोतरी की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें