फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदावा मैदान में होगी पीएम मोदी की जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

अंदावा मैदान में होगी पीएम मोदी की जनसभा
0 चार चयनित स्थलों में से सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंदावा को दी स्वीकृति
0 रायबरेली से सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे पीएम, गंगा आरती में भी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज । कुंभ से जुड़े कार्यों का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 16 दिसंबर को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां उनकी जनसभा अंदावा स्थित संत निरंकारी मैदान में होगी। इस जनसभा में चार लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में रविवार की सुबह ही यह निर्णय लिया गया।
सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष केपी कालेज ग्राउंड, अंदावा में संत निरंकारी समागम स्थल, भारत स्काउट गाइड और नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी मैदान पर पीएम की सभा करवाने पर चर्चा हुई। इन चारों स्थानों में से सीएम और डिप्टी सीएम ने अंदावा मैदान का चयन पीएम की सभा के लिए तय किया। कहा गया कि सभास्थल से ही पीएम कुंभ से जुड़े कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सभा के बाद पीएम कुंभ से जुड़े कुछ कार्यों का जायजा लेने के लिए निकल सकते हैं। अंदावा से कुंभ मेला स्थल करीब होने की वजह से पीएम कोे मेला स्थल भी दिखाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को गंगा आरती मेें भी पीएम के शामिल होने की संभावना है। पीएम का 16 दिसंबर को तकरीबन चार घंटे रुकने का कार्यक्रम है। इससे पूर्व पीएम रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रायबरेली से वे सीधे प्रयागराज के अंदावा पहुंचेंगे। इसके पूर्व वर्ष 2017 में आयोजित विधानसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने अंदावा के निरंकारी मैदान में चुनावी सभा की थी। उस सभा के बाद पीएम की उसी स्थान पर यह दूसरी सभा होने जा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक सभा की तैयारियों के लिए 11 दिसंबर को कुंभ मेला क्षेत्र स्थित गंगा सभागार में एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें