फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संबंधित चार खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र (भर्तियों से जुड़ीं कई खबरें)
विज्ञापन

000000000000000000000000

पीसीएस प्री-2018 के प्रवेश पत्र जारी
0 831 पदों पर भर्ती के लिए 28 अक्तूबर को होगी परीक्षा
0 छह लाख 35 हजार 844 अभ्यर्थियों ने किए हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पीसीएस-2018 और एसीएफ/आरएफओ-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा 28 अक्तूबर को होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 2.30 से अपराह्न 4.30 बजे तक होगी।
इस बार पीसीएस में लोअर सबऑर्डिनेट के भी कई पद शामिल किए गए हैं, सो पदों की संख्या बढ़ गई है। कुल 831 पदों पर भर्ती होनी है। पदों की संख्या बढ़ने के कारण आवेदकों की संख्या भी बढ़ गई है और इसी वजह से आयोग को परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ानी पड़ी है। पहली बार पीसीएस परीक्षा के साथ सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन भी कराया जा रहा है। (एसीएफ) के 16 और क्षेत्रीय वन संरक्षक (आरएफओ) के 76 पदों पर भर्ती होनी है। पिछली बार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 21 जिलों में केंद्र बनाए गए थे लेकिन इस बार आवेदकों की संख्या बढ़ने के कारण कुल 29 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र यूपीपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र, अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो मुद्रित नहीं है, उन्हें परीक्षा केंद्र में अपनी दो फोटो एवं आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा। पीसीएस के तहत जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें प्रमख रूप से एसडीएस के 119, डिप्टी एसपी के 94, आबकारी निरीक्षक के 146, प्रधानाचार्य जीआईसी के 62, जिला सूचना अधिकारी के 53, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 58 पद शामिल हैं।
00
इन जिलों में होंगे परीक्षा केंद्र
- इलाहाबाद, आगरा, आजमगढ़, बरेली, बाराबंकी, गोरखपुर, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर, शाहजहांपुर, वाराणसी, मथुरा, मैनपुरी, सहारनपुर, अलीगढ़, बस्ती, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर।
00000

पीसीएस जे में पदों के साथ बढ़ी आवेदकों की संख्या
0 इस बार रिकार्ड 66 हजार अभ्यर्थियों ने किए आवेदन
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए इस बार रिकार्ड आवेदन आए हैं। आवेदन के लिए 11 सितंबर से लेकर 11 अक्तूबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी। पीसीएस जे के 610 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए तकरीबन 66 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा 16 दिसंबर को प्रस्तावित है।
जिन 610 पदों पर भर्ती होनी है, उनमें 306 पद सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के हैं और 164 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 128 पद अनुसूचित जाति और 12 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें क्षेतिज आरक्षण के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित के लिए 12, महिला के लिए 122 और दिव्यांग वर्ग के लिए 24 पद आरक्षित हैं। पीसीएस जे-2017 का सत्र शून्य होने के कारण इस बार ओवरएज अभ्यर्थियों को भी राहत रहेगी और उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अतिरिक्त अवसर मिल सकेगा। वर्ष 2017 में पदों का अधिचायन न आने पर पीसीएस जे परीक्षा नहीं हो सकी थी। ऐसे में एक सत्र शून्य हो गया। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु में पात्र थे, उन्हें पीसीएस जे 2018 में शामिल होने का मौका मिलेगा।
000000

अगले हफ्ते से आयोग में केवल एक सदस्य, फंसेंगी भर्तियां
0 पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा के परिणाम पर भी संकट
0 शासन स्तर अटकी यूपीपीएससी में सात सदस्यों की नियुक्ति
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में अगले हफ्ते से आठ में से केवल एक सदस्य रह जाएंगे। छह सदस्य पहले से ही रिटायर हो चुके हैं और एक सदस्य 16 अक्तूबर को रिटायर होने जा रहे हैं। आयोग में केवल एक सदस्य के रह जाने से परीक्षा परिणाम सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। ऐसे में नए सदस्यों की नियुक्ति तक पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम भी फंस सकता है।
आयोग में सदस्यों की संख्या आठ हे। इनमें से सदस्य डॉ. सुनील कुमार जैन, सैयद फरमान अली और मेजर संजय यादव 15 जून को रिटायर हो चुके हैं। सदस्य एके गुप्ता 20 जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सदस्य लोरिक यादव एवं दुर्गा चरण मिश्र अगस्त में रिटायर हुए और अब 16 अक्तूबर को आयोग के सदस्य देवी प्रसाद द्विवेदी रिटायर होने जा रहे हैं। इसके बाद आयोग में सदस्य की संख्या केवल एक रह जाएगी। ऐसे में नए सदस्यों की नियुक्ति तक पीसीएस 2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम आ पाना मुश्किल है।
इसके अलावा सम्मिलित राज्य अभियंण सेवा परीक्षा-2013, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा समेत कई परीक्षाओं का परिणाम फंसा हुआ है। आयोग अगरर पीसीएस 2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित भी कर देता है तो इंटरव्यू फंसेगा, क्योंकि इंटरव्यू बोर्ड के अध्यक्ष आयोग के सदस्य ही होते हें। नए सदस्यों की नियुक्ति शासन स्तर से होनी है। सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है। आयोग की ओर से शासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक नए सदस्यों की नियुक्ति अटकी हुई है।
000000

स्टाफ नर्स के 419 पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी संस्तुति
0 कुल 2388 पदों पर हुआ था चयन, बाकी अभ्यर्थियों के लिए भी जल्द भेजी जाएगी संस्तुति
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (महिला) के 419 पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को संस्तुति भेज दी है। आयोग ने एक सितंबर को परीक्षा का परिणाम जारी किया था। आयोग बाकी पदों पर नियुक्ति के लिए भी जल्द ही शासन को संस्तुति भेजेगा।
स्टाफ नर्स (महिला) के कुल 4381 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक लागू होने के कारण 1993 पद खाली रह गए और आयोग ने 2388 अभ्यर्थियों को स्टाफ नर्स के लिए अंतिम रूप से चयनित घोषित किया था। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के कुल 3628 पद थे और इनमें से 1830 पदों पर अंतिम चयन हुआ जबकि 1798 पद खाली रह गए। इसी तरह चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के कुल 753 पद थे और इनमें से 558 पदों पर अंतिम चयन हुआ जबकि 195 पद रिक्त रह गए।
आयोग ने चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के तहत स्टाफ नर्स के 558 पदों पर हुई भर्ती में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से 419 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए शासन को संस्तुति भेज दी है। बाकी अभ्यर्थियों ने आयोग को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए थे। इसलिए उनका चयन औपबंधिक है और ऐसे अभ्यर्थियों को दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समय दिया गया है। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के कुल 3628 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। इनकी नियुक्ति के लिए भी शासन को जल्द ही संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन

0000000
प्रोफेसर डेंटेस्ट्री के दो पदों के परिणाम घोषित
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर डेंटेस्ट्री के दो पदों पर हुई सीधी भर्ती का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इन पदों पर भर्ती के लिए पांच एवं छह अक्तूबर को साक्षात्कार हुआ था, जिसके बाद अमर सिंह राना और अनामिका शर्मा को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें