फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन चलाने का रेलवे ने अब तक नहीं दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन चलाने का रेलवे ने अब तक नहीं दिया जवाब
विज्ञापन

0 शहर में लग रहे जाम को देखते हुए डीएम ने जीएम और डीआरएम को भेजा था पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहरियों को जाम से निजात दिलाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मनौरी से जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की मांग के पत्र का रेलवे ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। जिला प्रशासन की ओर से एनसीआर के जीएम और इलाहाबाद के डीआरएम को संबंधित पत्र नौ अगस्त को भेजा गया था। दस दिन बीत जाने के बाद रेलवे की ओर से पत्र का जवाब न दिए जाने से जिला प्रशासन के अफसर भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कानपुर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से लग रहे जाम से आम शहरियों को खासी परेशानी हो रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला। डीएम ने रेलवे को पत्र लिखकर स्कूल एवं कार्यालयों के खुलने एवं बंद होने के समय स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की। डीआरएम ने संबंधित पत्र जीएम एनसीआर को भेज दिया। इस बीच जीएम एनसीआर राजीव अग्रवाल शुक्रवार को इलाहाबाद में थे, लेकिन उनके समक्ष संबंधित पत्र को लेकर अफसरों ने चर्चा नहीं की। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ गौरव बंसल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा या नहीं इसके लिए देखा जा रहा है कि संबंधित समय पर पाथ खाली है या नहीं। वहीं दूसरी ओर चर्चा इस बात की है कि रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेन को चलाने के मूड में नहीं है। क्योंकि सुबह के समय दिल्ली रूट से यहां कई ट्रेनें इलाहाबाद आती हैं। इस वजह से यहां स्पेशल ट्रेन के लिए प्लेटफार्म खाली नहीं है। हालांकि, ऑफिस आदि के खुलने के समय स्पेशल ट्रेन मनौरी से इलाहाबाद तक चलाई जा सकती है। क्योंकि उस समय डाउन लाइन पर ट्रेनें कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें