फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को जुलाई से मिलेगा दलिया और लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित लगभग साढ़े चार लाख बच्चों को जुलाई माह से पौष्टिक आहार और प्रीमिक्स लड्डू का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिले के 17 विकास खंडों में स्थित सीडीपीओ कार्यालय के गोदामों में पहली खेप आ चुकी है। अगले सप्ताह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

सूबे में योगी सरकार के सत्ता में आते ही पोषाहार के आवंटन पर रोक लगा दी गई थी। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की दूरियां बढ़ती जा रही थी। मगर योगी सरकार की पहल पर केंद्र सरकार ने बच्चों को पौष्टिक आहार देने का फैसला लिया है। मीठी और नमकीन दलिया के साथ ही प्रीमिक्स लड्डू भी खाने को मिलेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव की माने तो जुलाई माह में बच्चों को जो आहार खाने को मिलेंगे, वह पोषाहार की तुलना में कई गुना बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि इसे बच्चे चाव से खाएंगे और सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे। एक वर्ष बाद जिले में आने वाला पौष्टिक आहार गर्भवती महिलाओं, बच्चों को दूध पिलाने वाली मां (धात्री) को अलग-अलग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीडीपीओ कार्यालय से अगले माह केंद्रों के लिए वितरित किया जाएगा और जुलाई माह में बच्चों को खाने को मिलेगा। उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उठान करते समय यह अवश्य देख लें, कि उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जितने बैग उन्हें मिलते हैं, उतने पर ही हस्ताक्षर करेंगे। जांच के दौरान इस तरह गड़बड़ी मिलने पर सीधे कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें