फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद हादसे का इलाहाबाद तक पड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद हादसे का इलाहाबाद तक पड़ा असर
विज्ञापन

0 दो घंटे तक दिल्ली-इलाहाबाद खंड पर प्रभावित रहा रेल संचालन
0 इलाहाबाद आने वाली कई ट्रेनें हो गई घंटों लेट
इलाहाबाद। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतरने का असर दिल्ली-इलाहाबाद रूट की ट्रेनों पर भी पड़ा। सुबह 9.05 बजे हुए इस वाकये की खबर मिलते ही इलाहाबाद स्थित कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। दिल्ली रूट की डाउन लाइन पर रेल संचालन प्रभावित होता देख इलाहाबाद से एडीआरएम एके द्विवेदी, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अजीत कुमार सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस बीच कंट्रोल रूम में डीआरएम अमिताभ, एडीआरएम एनामुल हक, अनुराग गुप्ता आदि अफसर पहुंच गए। इस हादसे की वजह से डाउन लाइन पर तकरीबन दो घंटे रेल संचालन बाधित रहा। इस वजह से 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, 18102 मुरी एक्सप्रेस, 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12324 आनंद विहार-हावड़ा, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस आदि ट्रेनें इलाहाबाद आते-आते घंटों लेट हो गई। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मंडलीय अफसरों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें