फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों से छेड़खानी पर छह लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम हैंडपंप से पानी भरने गई सगी बहनों से पड़ोसी युवकों ने छेड़खानी की। उलाहना देने पर आरोपियों ने पीड़ित लड़कियों के परिजनों की पिटाई कर दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि शनिवार शाम उसकी दो बहनें हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। लौटते वक्त पड़ोस के तीन युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की। पीड़ित के मुताबिक इसका उलाहना देने जाने पर आरोपियों ने परिजनों संग मिलकर उसे, उसके पिता व परिवार के एक अन्य सदस्य की पिटाई कर दी। आरोप है कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस के सामने ग्राम प्रधान ने पीड़ित पक्ष को ही अपशब्द कहा। कहीं भी शिकायत करने पर लड़कियों की इज्जत लुटवा देने की धमकी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान संजय कुमार, राजेन्द्र, गोरे, जापल, भोला व सुल्तान आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर वाईपी सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें