फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : निरस्त परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरस्त परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 10 और 13 मार्च को होगी
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : प्रश्न पत्र आउट होने, गलत पैकेट खुलने, सामूहिक नकल में निरस्त की गईं थी परीक्षाएं
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र आउट होने, सामूहिक नकल, परीक्षा के दिन दूसरे विषय के प्रश्न पत्र का पैकेट खुलने के कारण विभिन्न जिलों और केंद्रों की निरस्त की परीक्षाओं को दोबारा कराने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 10 एवं 13 मार्च को होंगी। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

10 मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र, कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) भाग-2 की परीक्षा होगी। इसी तरह 13 मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी, गणित एवं सामाजिक विज्ञान तथा इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी, गृहविज्ञान, रसायन विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) भाग-1, अंग्रेजी-बी प्रथम प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी, गणित, चित्रकला, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं अंग्रेजी-बी द्वितीय प्रश्न पत्रों की विभिन्न जिलों और केंद्रों की निरस्त परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें