फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि कर्मचारी यूनियन चुनाव, मुक्त विवि, एसएस खन्ना, कैंपस

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि टेक्निकल स्टाफ यूनियन के चुनाव के लिए 13 नामांकन पत्र वितरित
विज्ञापन

इलाहाबाद। इविवि मिनिस्टीरियल एंड टेक्निकल स्टाफ यूनियन के सत्र 2017-18 के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को नामांकन पत्रों के वितरण के साथ शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 13 नामांकन पत्रों का वितरण हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए एक, सचिव पद के लिए तीन, उप सचिव पद के लिए दो, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए एक कर्मचारी ने नामांकन पत्र लिया। नामांकन पत्रों का वितरण मंगलवार को भी दिन में एक से तीन बजे के बीच कल्याण भवन केंद्र में होगा। चुनाव अधिकारी डॉ.दीनानाथ शुक्ल के मुताबिक 18 अक्तूबर को नामांकन पत्र जमा होंगे और उसी दिन प्रस्तावित नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी। 23 अक्तूबर को आपत्तियां ली जाएंगी, 24 को नाम वापस एवं अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 27 अक्तूबर को मतदान और परिणाम घोषित किया जाएगा। शपथ ग्रहण 30 अक्तूबर को होगा।
00
मुक्त विवि के कुलपति का बढ़ा कार्यकाल
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एमपी दुबे का कार्यकाल कुलाधिपति राम नाइक ने तीन माह बढ़ा दिया गया है। प्रो. दुबे ने 17 अक्तूबर 2014 को विवि में कुलपति का पदभार ग्रहण किया था और सोमवार को कार्यकाल पूरा हो रहा था। कार्यकाल बढ़ने पर विवि के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। कुलपति ने कहा कि विवि को देश में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

00
00 फोटो भी है 00
एसएस खन्ना में लगी ‘क्लीन सिटी माई ड्रीम सिटी’ पोस्टर प्रदर्शनी
इलाहाबाद। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में विस्तार कार्य के अंतर्गत सोमवार को ‘क्लीन सिटी माई ड्रीम सिटी’ विषय पर अंतर्महाविद्यालयीय पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें इविवि तथा उसके संगठक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व प्राचार्या डॉ.आशा सेठ ने किया। इसमें प्राचार्या डॉ.ललिमा सिंह ने सहयोग किया। न्यायमूर्ति अरुण टंडन, डॉ.एसके सेठ, डॉ.अल्पना अग्रवाल, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ.रीता चौहान, डॉ.आशा उपाध्याय, डॉ.ज्योति कपूर, डॉ.अर्चना त्रिपाठी, डॉ.मंजरी शुक्ला, डॉ.रचना आनंद गौड़, डॉ.रीतू जायसवाल, डॉ.शिवशंकर श्रीवास्तव, डॉ.विकास सिंह, डॉ.शिवशंकर शुक्ला आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
00
कैंपस
0 इविवि बीएड, बीवोक, एमबीएस, एमबीए (आरडी), बीएफए, एमपीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर सत्र 2017 के भूतपूर्व छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत 23 से 31 अक्तूबर तक आवेदन पत्र एवं शुल्क संबंधित विभाग में जमा करें।
0 इविवि बीटेक (प्रथम, तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर) सत्र 2017-18 के सभी भूतपूर्व अर्ह विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत 23 से 31 अक्तूबर तक आवेदन पत्र एवं शुल्क संबंधित विभाग में जमा करें।
0 इविवि बीसीए, एमसीए, बीए इन मीडिया स्टडी एवं बीए इन फैशल डिजाइन, प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर सत्र 2017-18 के सभी भूतपूर्व अर्ह विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत 23 से 31 अक्तूबर तक आवेदन पत्र एवं शुल्क संबंधित विभाग में जमा करें।
विज्ञापन

0 इविवि एमबीए, एमबीआरडी, बीएड, बीएफए, एमसीए, एमएड, बीवोक, एमवोक, एमपीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, बीटेक प्रथम, तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर के वे विद्यार्थी जो द्वितीय परीक्षा 2017 के लिए अर्ह हों वे इसके लिए अपना आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ 23 से 31 अक्तूबर तक आवेदन पत्र एवं शुल्क संबंधित विभाग में जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें