फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में आधे दिन की रही हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में आधे दिन की रही हड़ताल
विज्ञापन

0 एक सप्ताह के लिए स्थगित हुई संभागीय परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। आरटीओ कार्यालय लखनऊ में पिछले सप्ताह एक कर्मचारी की पिटाई से नाराज कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। टीपी नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में साथी की पिटाई से खफा कर्मचारियों ने आधे दिन काम नहीं किया। कर्मचारी दिन भर हड़ताल करने के मूड में थे, लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ की मुख्यालय शाखा की ओर से संदेश आया कि प्रमुख सचिव गृह ने वार्ता के बाद आश्वस्त किया है कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होगा। इसके बाद आरटीओ इलाहाबाद कार्यालय में कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह आरटीओ कार्यालय लखनऊ में कार्यरत एक कर्मचारी की कुछ बाहरी तत्वों द्वारा पिटाई कर दिए जाने से नाराज कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से ऑन लाइन लाइसेंस टेस्ट, वाहनों का पंजीकरण, परमिट आदि का काम सोमवार को ठप रहा। मंगलवार की सुबह भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दोपहर एक बजे तक आरटीओ में कामकाज ठप रहा। इस बीच उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के लखनऊ कार्यालय से प्रांतीय महामंत्री जयदीप चौधरी ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। संघ के प्रांतीय सम्प्रेक्षक प्रभाकर मिश्र ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी एवं प्रांतीय महामंत्री शिवबरन यादव ने प्रमुख सचिव गृह से मुलाकात की। सचिव ने आश्वस्त किया कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होगा। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे समाप्त किए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद हड़ताल एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें