कटरा में गूंजेगा जय लंकेश
0 रावण शोभायात्रा से होगी दशहरा पर्व उत्सव की शुरुआत
इलाहाबाद। अश्वनी मास कृष्ण पक्ष एकादशी 16 सितंबर को शहर की रामलीला कमेटियां मुकुट पूजन के साथ दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगी। वहीं श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से लंकापति रावण की शोभायात्रा निकली जाएगी। यात्रा में लंकेश के दरबार एवं जीवन से जुड़ी चौकियां, रथ, हाथी, घोड़े, विजय ध्वज पताका के साथ शाही धुन बजाते पाइप बैंड चलेंगे। जय लंकेश के घोष से मोहल्ला गूंजेगा। अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल के मुताबिक इसी के साथ दशहरा पर्व की शुरुआत होगी।
रावण के चरित्र में ढल रहे श्वेतांक
कटरा रामलीला में रावण का पात्र निभाने वाले श्वेतांक इन दिनों हाथी पर चढ़ने का अभ्यास कर रहे हैं। झूंसी के रहने वाले श्वेतांक मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए भी प्रयासरत हैं। बताया कि रावण का पात्र निभाने के लिए जॉगिंग कर रहे हैं, जिम में घंटो पसीना बहा रहे हैं। एकाग्रता के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं।