फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन लेकर आत्मदाह करने पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
केरोसिन लेकर आत्मदाह करने तहसील दिवस पहुंची महिला
विज्ञापन

परिजनों की प्रताड़ना से आजिज थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू । सिराथू तहसील दिवस में मंगलवार दोपहर एक महिला आत्मदाह करने पहुंच गई। वह केरोसिन तेल से भरा डिब्बा लेकर वहां पहुंची थी। किसी तरह लोगों ने डिब्बा छीनकर महिला को बचाया। महिला परिजनों की प्रताड़ना से आजिज थी। अधिकारियों ने महिला को जल्द ही आवास का लाभ देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

निधियांवा की वंदना तिवारी के पति रामकृष्ण तिवारी की 17 साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ससुराली उसे प्रताड़ित कर रहे थे। किसी तरह वह गुजर बसर कर रही थी। हाल ही में उसको घर से निकालकर ससुर ने सारी संपति छोटी बहू के नाम कर दी। इससे परेशान वंदना किराए के कमरे में रह रही थी। पति की संपत्ति पर हक न मिलने से नाराज वंदना तिवारी मंगलवार को सिराथू तहसील पहुंची। वह साथ में किरोसिन तेल का डिब्बा लेकर गई थी। उसने वहां आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक दिया। जानकारी होने पर डीएम, एसपी व एसडीएम महिला से मिले। उसकी आपबीती सुनने के बाद अधिकारियों ने उसको आवास का लाभ देने का आश्वासन दिया। आवास का लाभ देने का निर्देश पीडी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें