फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में 3000 सफाईकर्मी संभालेंगे मोर्चा, हर जोन में 50 वाहन लगाए गए

Thu, 07 Aug 2025 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाढ़ से प्रभावित मोहल्लों में पानी कम होने के बाद अब नगर निगम ने सफाई और संक्रमण की रोकथाम के लिए मोर्चा संभाल लिया है। नगर निगम ने आठ जोन के 60 से अधिक प्रभावित मोहल्लों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 3000 से ज्यादा सफाई कर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन
पानी घटनेके बाद घर में साफ सफाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ से प्रभावित मोहल्लों में पानी कम होने के बाद अब नगर निगम ने सफाई और संक्रमण की रोकथाम के लिए मोर्चा संभाल लिया है। नगर निगम ने आठ जोन के 60 से अधिक प्रभावित मोहल्लों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 3000 से ज्यादा सफाई कर्मियों की तैनाती की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही हर जोन में 50-50 सफाई और निकासी वाहनों की व्यवस्था की गई है। वहीं मच्छरों और संक्रमण पर नियंत्रण के लिए ड्रोन के जरिये कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जाएगा। बृहस्पतिवार से यह विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

अल्लापुर और सिविल लाइंस पर विशेष फोकस

इस बार सिविल लाइंस और अल्लापुर जैसे उच्च वर्गीय क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन इलाकों पर नगर निगम का विशेष फोकस रहेगा। यहां जलभराव और गंदगी की स्थिति बेहद गंभीर है। अधिकांश मोहल्लों में अभी भी पानी भरा है जबकि कुछ इलाकों में पानी उतरने के बाद गंदगी और सिल्ट की मोटी परत जमा हो गई है। ऐसे में संक्रमण और मच्छरों का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

हर जोन में 750 सफाईकर्मी तैनात

नगर निगम के अनुसार, प्रत्येक जोन में 750 सफाईकर्मी लगाए जा रहे हैं। इनमें 600 नियमित कर्मी और 150 अतिरिक्त सफाईकर्मी शामिल हैं। ये नालियों की सफाई, सिल्ट हटाने, गंदगी उठाने और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही हर जोन में जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर, टाटा मैजिक, डीजल पंपसेट और अन्य उपकरणों के 50 वाहन तैनात किए गए हैं ताकि सफाई का काम तेजी से हो सके।

पहली बार ड्रोन से होगा दवाओं का छिड़काव

संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने पहली बार ड्रोन के जरिये कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू किया है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो बाढ़ग्रस्त इलाकों में दवाओं का छिड़काव करेंगी। इससे उन स्थानों तक भी पहुंच संभव हो सकेगी जहां गाड़ियों का पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने तय की सफाई अभियान की रूपरेखा

नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा और अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने नगर निगम के इंजीनियरिंग, सफाई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई अभियान की रूपरेखा तय की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें और समय पर स्थिति की रिपोर्ट दें।

बाढ़ का पानी कम होने के बाद सफाई के संकट को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं। तीन हजार सफाई कर्मियों को आठ जोन में लगाया गया है। ड्रोन से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। - सीलम साईं तेजा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें